Traffic Police Viral Video : गाड़ी चलाने को लेकर कई तरह के नियम कानून है लेकिन अधिकतर लोग कुछ ही कानून का ठीक से पालन करते हैं। खास तौर पर बाइक चलाने वाले लोग हेलमेट पहनकर और कागज लेकर सड़क पर निकल पड़ते हैं और उन्हें लगता है कि वह सारे नियमों का पालन कर रहे हैं। नियमों के मुताबिक, टू व्हीलर गाड़ियों में अपने मन मुताबिक रंग, स्टीकर, साइलेंसर आदि नहीं लगवा सकते।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को पुलिस ने इसलिए रोक लिया क्योंकि उसने अपनी बाइक का शीशा (Side Mirror) उलटी दिशा में घुमा रखा था और गाड़ी पर तरह-तरह के स्टीकर लगाए गए थे। बाइक सवार को रोकने के बाद पुलिसकर्मी ने मिरर को लेकर सवाल पूछा तो जवाब मिला कि मिरर तो है लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ती है।
पुलिसकर्मी ने फटकारते हुए कहा कि ये देखने के लिए लगाए जाते हैं या दूसरी तरफ घूमा कर रखने के लिए? आओ चालान कटवा लो। बाइक सवार ने कहा कि मैं तो लोकल हूं , बस यहां से जा ही रहा था, इसलिए मिरर ऐसे ही छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिसकर्मी की नजर बाइक पर लगाए गए स्टीकर पर पड़ी। पुलिसकर्मी ने इसको लेकर सवाल पूछा तो बाइक सवार ने कहा कि ये नॉर्मल स्टीकर है।
पुलिसकर्मी ने साफ कर दिया, ये बाइक है ना कि दुल्हन। आप इसे अपने मन के हिसाब से नहीं सजा सकते। आओ चालान कटवा लो । शख्स छोड़ देने की विनती करता रहा लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माना और चालान काटने पर अड़ा रहा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को गोद में बैठा स्टाइल मार रहा था शख्स, बाइक समेत उठा ले गई पुलिस
एक ने लिखा कि फाइन मारने के लिए पुलिसकर्मी तरह-तरह के बहाने खोज लेते हैं। एक ने लिखा कि पुलिसकर्मियों से कभी भी बहस नहीं करनी चाहिए, बल्कि नियमों का पालन करना चाहिए। सारे नियम हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं ना कि हमें परेशान करने के लिए। एक ने लिखा कि मिरर नहीं होने पर कौन चालान काटता है भाई? एक अन्य ने लिखा कि मिरर के लिए तो ठीक था लेकिन स्टीकर के लिए चालान काटना कुछ ज्यादा ही हो गया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines