Viral Video: मुस्लिम समाज में पांच वक्त की नमाज पढ़ी जाती है। सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नमाज पढ़ रहे लोगों का पैर दबा रहा है। सवाल उठाया जा रहा है कि एक तरफ जहां सब लोग नमाज पढ़ रहे हैं तो ये शख्स लोगों के पैर को क्यों दबा रहा है? वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग खड़े होकर नमाज पढ़ रहे हैं। उनके पीछे एक शख्स जमीन पर बैठा हुआ है और एक शख्स के पैर का मसाज कर रहा है। वहीं कई अन्य लोग भी वहां बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि जब मसाज कर रहे शख्स को पता चला कि उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है तो उसने अपना मुंह छुपाने की भी कोशिश की।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का सवाल है कि ये शख्स अपनी नमाज छोड़कर दूसरों के पैर क्यों दबा रहा है तो कुछ ने कहा कि वीडियो बनाने वाले शख्स ने नमाज क्यों छोड़ी? क्योंकि वह नमाज पढ़ते हुए तो वीडियो रिकॉर्ड ना कर पाता।
वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि हो सकता है कि उसने पापा हों, जनके पैरों में कोई तकलीफ हो। एक ने लिखा कि हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि हमारे कुछ बुजुर्ग अपनी प्रार्थनाओं से कभी समझौता नहीं करते, भले ही यह उनके लिए शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो। ऐसा लगता है जैसे वह सिर्फ अपने पिता की मदद कर रहा हो। एक ने लिखा कुछ भी हो ये गलत है और नमाज की तौहीन है।
एक ने लिखा कि कई बार लोगों की नसों में खिंचाव आ जाता है, मुझे यह वीडियो देखकर अच्छा लगा। एक ने लिखा कि अगर वह किसी की मदद करने के लिए ऐसा कर रहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि सामने वाले के पैर में कोई समस्या है और वह नमाज पढ़ना चाहते थे, इसलिए इस लड़के ने उनके पैरों में मसाज की है। एक अन्य ने लिखा कि हो सकता है कि ये कोई बड़े मौलाना हों और अपनी सेवा के लिए इस लड़के को अपने साथ रखे हो।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines