Viral Video: 'दिस मैन रॉक्ड...बाकी सब शॉक्ड', मेट्रो में बना लिया अपना सोफा, तकिया लाया और चादर डालकर सो गया
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक धमाकेदार वीडियो वायरल होती है। लोग कहीं भी कुछ भी करने लग जाते हैं और वही सादगी वायरल हो जाती है। साथ ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए भी काफी होती हैं। हालांकि, कुछ वीडियो वास्तविक नहीं होतीं, लेकिन उनको ऐसे बनाया जाता है, जैसे कोई शख्स सही में डेली ऐसा ही करता हो। अब दिल्ली मेट्रो ये ऐसी एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक शख्स की हरकतों को देख सभी हैरान हो गए।
वायरल हो रही इस वीडियो में जो शख्स मेट्रो में दिखता है। वह वहां सीट पर ही अपना सोफा समझकर सो जाता है।…और सोता भी ऐसे है, जैसे घर हो उसका। वह साथ में तकिया समेत चादर भी लाता है और बिना किसी से मतलब रखे, वहां सीट पर लंबा होकर लेट जाता है। उसे देख वहां मौजूद लोग हैरान दिखते हैं और खूब आनंद लेते हैं। उन लोगों की प्रतिक्रियां भी देखने वाली हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cl0xOlzNQ3u/?utm_source=ig_embed&ig_rid=d395cde1-35d3-4b22-9e55-7d0b6e7e9652
वीडियो में नजर आ रहे मोहित गौहर ने इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में आप उन्हें तकिया और चादर लिए मेट्रो ट्रेन की सीट की ओर बढ़ते हुए देख सकते हैं।
इसके बाद वह चादर से ढककर सीट पर सो जाता है। मेट्रो में इस वायरल शख्स को देख अन्य लोगों की जो प्रतिक्रियाएं रिकॉर्ड हुईं, वह भी खूब पसंद की जा रही हैं। कुछ चकित दिखाई दिए, जबकि अन्य मजे लेते रहे।
वीडियो वायरल हो गया, जिसे इंस्टाग्राम पर 80k से अधिक बार देखा गया और सैकड़ों लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘तुम ज्यादा लाइक के लायक हो भाई’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘नेक्स्ट लेवल ब्रो’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: