Varanasi Gym Death Viral Video : वाराणसी का एक चौकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिम करने पहुंचे एक शख्स की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये शख्स सालों से जिम कर रहा था लेकिन घटना के दिन जैसे ही जिम में वॉर्म-अप शुरू किया तो उसे सिर में तेज दर्द महसूस हुआ।
वाराणसी में शख्स की अचानक मौत
मामला वाराणसी के चेतगंज थाना इलाके का बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, दीपक गुप्ता (32) कई सालों से जिम में एक्सरसाइज करता था। रोज की तरह दीपक 30 अप्रैल को भी जिम गया था लेकिन वहां अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक वार्मअप के बाद एक जगह बैठा हुआ है। वह अपने सिर को पकड़ा दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उसे सिर में तेज दर्द महसूस हो रहा हो। इसके बाद अचानक दीपक गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग उसे उठाने के लिए दौड़े और इसके बाद दीपक को अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। दीपक के भाई दिलीप ने बताया कि वह रोज की तरह जिम गया था। कुछ देर बाद फोन आया कि जिम में उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर मौत की जानकारी मिली।
यह भी पढ़ें : फेमस Youtuber की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कपल ने बताई सच्चाई
जिम पहुंचे शख्स की मौत का वीडियो वायरल हो रहा है। कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच इस शख्स की अचानक मौत से लोग चिंतित है। हालांकि इस शख्स की मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
12 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
15 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
20 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines