Viral Video: खाना बनाते वक्त कई बार गैस खत्म हो जाती है। अचानक गैस खत्म होने के बाद बड़ी परेशानी हो जाती है। तुरंत गैस भरवाना आसान नहीं होता और अगर दूसरा सिलेंडर ना हो तो खाना पकाने में दिक्कत हो जाती है। हालांकि भारत में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो हर मुश्किल का हल निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा है ये वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सब्जी बना रहा था लेकिन तभी गैस खत्म हो गई। इसके बाद इस शख्स ने सब्जी पकाने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया कि वायरल हो रहा है। गैस खत्म होने के बाद इस शख्स ने पानी गरम करने वाली रॉड का इस्तेमाल कर सब्जी पकाई।
शख्स दिखा भी रहा है कि गैस नहीं जल रही है और पानी गरम करने वाली रॉड से वह सब्जी पका रहा है। वीडियो में सब्जी को उबलते हुए देखा जा सकता है। शख्स रॉड को उठाकर दिखाता कि वह सच में उसी से सब्जी को पका रहा है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक ने लिखा कि ये शख्स तो सच में बड़ा ज्ञानी निकला यार। एक ने लिखा कि इस वीडियो को डिलीट करवाओ यार, वरना पूरी दुनिया के लोग इसे कॉपी करने लगेंगे। एक ने लिखा कि यार ये जुगाड़ मैंने 4 साल पहले ट्राई किया था, गैस खत्म होने के बाद ये ट्रिक मस्त काम करती है। एक अन्य ने लिखा कि भाई को इसको पेटेंट करवा लेना चाहिए। ये भारत के बाहर नहीं जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Delhi Metro में ये दोनों दिखें तो जेब बचा के, चोरी करते पकड़ी गईं रंगे हाथ
एक ने लिखा कि कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं। एक अन्य ने लिखा कि मैंने इलेक्ट्रिक वॉटर बॉयलर से चिकन भी पकाया है। एक ने लिखा कि वाटर बॉयलर से सब्जी पका लेना लेकिन बीच में पलटे से चलाने की कोशिश मत करना, वरना तू भी उबलने लगेगा। एक ने लिखा कि ये अपने यहां लोग इतने जुगाड़ कहां से लाते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines