हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, ऐसा रोज होता है: बच्चों ने खोली पोल

MP School Teacher Viral Video : सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र की बिंदुल ग्राम पंचायत के शासकीय प्राथमिक पाठशाला में एक शिक्षक शराब के नशे बच्चों को पढ़ाने पहुंच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

MP School Teacher Viral Video : स्कूल में बच्चे शिक्षकों से शिक्षा लेने पहुंचते हैं लेकिन अगर शिक्षक ही होश में ना हों तो बच्चे क्या पढ़ेंगे, क्या सीखेंगे? मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शिक्षक शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने पहुंच गया। बताया गया कि वह कई बार शराब पीकर स्कूल पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने टीचर की पोल खोलने के लिए वीडियो बनाया और उससे पूछताछ की है। इस दौरान टीचर ने भी माना कि वह शराब के नशे में है।

पूरा मामला सिंगरौली जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र की बिंदुल ग्राम पंचायत के शासकीय प्राथमिक पाठशाला बिंदूल का बताया जा रहा है। एक शिक्षक के नशे में होने की सूचना मिलने के बाद कुछ ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और नशे में मौजूद टीचर से पूछताछ करने लगे। टीचर ने खुद कहा कि थोड़ी सी पी रखी है।

रोज शराब के नशे में पहुंचता है टीचर

सामने आए वीडिया में दिखाई दे रहा है कि टीचर रामप्रताप रावत से एक शख्स पूछताछ कर रहा है। शख्स अनिता नाम की एक बच्ची से भी पूछता है कि क्या टीचर ने शराब पी है, जिस पर बच्ची ने कहा कि शिक्षक रोज ही शराब के नशे में आते हैं। स्कूल की एक शिक्षिका ने बताया कि रामप्रताप रावत ऐसे ही रोज शराब के नशे में आते हैं। क्लास में भी बच्चों को कभी कभी ही पढ़ाते हैं।

विज्ञापन


वहीं टीचर का कहना है कि आज उन्होंने शराब पी है लेकिन वह रोज पीकर स्कूल नहीं आते हैं। आरोप है कि यह टीचर पहले भी कई बार शराब पीकर स्कूल आ चुका है। इसकी कई बात शिकायत भी करवाई जा चुकी है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। टीचर की हरकतों से छात्र और साथी टीचर परेशान हो गए थे। कई बार समझाए जाने के बाद भी जब टीचर नहीं माना तो लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें : रेस्टोरेंट में शारीरिक संबंध बनाते कपल का वीडियो वायरल, गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

विज्ञापन

वहीं जब वायरल वायरल हुआ तो विभाग की भी नींद खुली। जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच के बाद शिक्षक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola