Indore Live Death Viral Video : इंदौर का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शख्स की ‘भगवान’ के सामने मौत हो गई। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उनके ही सामने शख्स ने दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो चिंता पैदा करने वाला है। घटना इंदौर के परदेसीपुरा थाना क्षेत्र की है, मृतक शख्स ऑटो चालक था जो बेचैनी महसूस होने पर डॉक्टर के पास पहुंचा था।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मृतक शख्स एक अन्य शख्स के साथ डॉक्टर के सामने मौजूद है। डॉक्टर के अलावा वहां एक नर्स भी दिखाई दे रही है। डॉक्टर मरीज को देख ही रहे थे कि तभी वह बेसुध हो गया। उसे उठाने की कोशिश हुई तब तक वह बेहोश हो चुका था। जब तक ये समझ पाते कि इसे साइलेंट अटैक आया है, तब तक देर हो चुकी थी।
सोनू नाम के ऑटो चालक सोनू को भाग्यश्री हॉस्पिटल में इलाज के लिए करीब रात 8:00 बजे गया। डॉक्टर उससे बातचीत कर ही रहे थे कि वह गिर पड़ा। इसके बाद उसे एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सोनू की मौत कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सोनू खुद ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था। मौत के बाद उसके पास से आधार कार्ड मिला, जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शख्स की मौत को सुनकर परिजनों को यकीन ही नहीं हुआ। वहीं पुलिस को भी इसके बारे में सूचना दी गई, सीसीटीवी के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : छुट्टी मनाने गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचे शख्स की मौत, सामने आई ये वजह
शख्स की मौत का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कैसे धरती पर मौजूद भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद भी शख्स की मौत हो गई उसे बचाया नहीं जा सका।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
16 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines