Viral Video: मध्य प्रदेश में 3 किमी पैदल पिता को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचा बच्चा, वीडियो वायरल

Viral Video, Madhya Pradesh, trending video, Singrauli

रेहड़ी पर पिता को ले जाता बच्चा

विज्ञापन

Viral Video: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। यहां जब बुलाने पर 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं आई तो 7 साल का बच्चा अपने पिता को रेहड़ी पर लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचा। इस हालत में अस्पताल पहुंचे बच्चे की किसी ने वीडियो बना ली। ट्रामा सेंटर प्रशासन मामले की जांच करने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। वहीं, वीडियो देखकर लोग सिंगरौली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोग बच्चे व उसकी मां की तकलीफ को लेकर भावुक हो रहे हैं।

और पढ़िए –Jyotish Tips: रसोई में रखी चीनी भी बदल सकती है भाग्य, करना है यह उपाय

विज्ञापन

बुलाने पर भी नहीं आई थी एंबुलेंस 

जानकारी के अनुसार बीमार शख्स बलेरी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि तकलीफ होने पर उसके परिजनों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन 30 मिनट तक एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद शख्स को उसके सात वर्षीय बेट व पत्नी रेहड़ी पर लेकर अस्पताल पहुंचे। घर से अस्पताल करीब तीन किलोमीटर दूर है। जिला प्रशासन जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

विज्ञापन

जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

मामले में सिंगरौली के अपर कलेक्टर डीपी बर्मन ने कहा कि एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज की पत्नी और उसके बेटे को पिता को हाथ से अस्पताल ले जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन व सीएमएचओ को यह पता लगाने के आदेश दिए गए हैं कि एंबुलेंस सेवा क्यों नहीं दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ