Heart Attack Viral Video : अचानक हो रही मौतों से पूरे देश में दहशत है। नाचते-नाचते या खेलते हो रही लोगों की मौत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ऐसे वीडियो देखकर तमाम लोग चिंता व्यक्त कर चुके हैं लेकिन इसका कोई समाधान नहीं है। इसी बीच राजस्थान से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स की मौत नाचते-नाचते हो गई।
मामला राजस्थान के जयपुर का बताया जा रहा है, यहां बड़े भाई के रिटायरमेंट के मौके पर आयोजित सत्संग में शख्स नाच रहा था। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स खुशी के माहौल में कलाकार के साथ जमकर नाच रहा है। इस दौरान उसे हार्ट अटैक आया और वहीं पर गिर पड़ा।
नाचते-नाचते शख्स की मौत
बताया जा रहा है कि मन्नालाल जाखड़ अपने बड़े भाई के रिटायरमेंट पर घर में ही आयोजित सत्संग में नाच रहा था। अचानक उसे बेहोशी छाई और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग पहले कुछ समझ ही नहीं पाए लेकिन जब मन्नालाल काफी देर तक उठे नहीं तब लोग चिंतित हुए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मन्नालाल सरकार शिक्षक थे और भाई के रिटायरमेंट फंक्शन में शामिल होने के लिए ही गांव आए थे लेकिन यहीं पर उन्हें अटैक आया और उनकी मौत हो गई। अब इस घटना को सुनकर स्थानीय लोगों में दहशत है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : इतना खतरनाक एक्सीडेंट, कांप जाए कलेजा; नाबालिग बच्चों ने दौड़ाई कार, कइयों को ठोका
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसी घटनाएं अब परेशान कर रही हैं, सरकार को चाहिए कि इसको लेकर कोई कदम उठाए। एक ने लिखा कि ये साइलेंट अटैक खतरनाक होता जा रहा है, सरकार को संज्ञान लेना होगा। एक ने लिखा कि अब जिंदगी का वाकई कोई भरोसा नहीं है। ठीकठाक इंसान कुछ ही सेकंड में खत्म हो जा रहा है, ये डरावना है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines