Rajasthan News : अचानक हो रही मौतों के कई डरावने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ का दावा है कि ये वैक्सीन का साइड इफेक्ट हैं तो कुछ कह रहे हैं कि ये जीवनशैली में आए बदलाव का नतीजा है। राजस्थान से एक ऐसा ही डरवाना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक होमगार्ड की अचानक मौत हो गई। उसकी मौत कैमरे में कैद हो गई। जिसे देखकर लोगों को हैरानी हो रही है।
मामला राजस्थान के अजमेर का है, यहां एक होमगार्ड कोतवाली के पास खड़ा था, अचानक वह गिर पड़ा। कुछ देर तक वह जमीन पर पड़े-पड़े तड़पता रहा और फिर उसकी मौत हो गई। बताया गया कि उसके मुंह से खून भी निकल आया था। होमगार्ड की मौत की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
मुंह के बल गिरा, फिर ना उठा
जानकारी के मुताबिक, होम गार्ड का नाम हरिराम गुर्जर है, जिसकी उम्र 35 साल है। वह डीटीएच कनेक्शन ऑफिस में भी नौकरी करता था। 5 जुलाई को वह कचहरी रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास गया था। होमगार्ड नीचे की खड़े होकर किसी का इंतजार करने लगा लेकिन इसी दौरान वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ा।
कुछ देर बाद वहां लोग पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के अनुसार, होमगार्ड की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में डेड बॉडी को बिना पोस्टमार्टम किए ही परिवार को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें : लो भैया, अब सुहागरात का भी बनने लगा व्लॉग! कपल का वीडियो वायरल, कैमरे के सामने ही…
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगहैरानी जता रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी और सरकार मूकदर्शक बनी देखती रहेगी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब तो इस तरह के वीडियो देखकर डर लगने लगा है। एक अन्य ने लिखा कि समझ नहीं आ रहा है कि सरकार इसके लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा रही है? एक अन्य ने लिखा कि क्या सच में इस तरह की घटनाओं के लिए वैक्सीन ही जिम्मेदार है?
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
21 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines