Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: बच्चे हो या बड़े अब वीडियो बनाने का क्रेज बहुत बढ़ चुका है। एक से बढ़कर एक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता है। इनमें डांस के अधिक वीडियो होते हैं। ट्रेंड के अनुसार कोई अपना स्टाइल लेकर आता है या फिर किसी को कॉपी किया जाता है। अब ऐसे ही इंटरनेट पर तमाम महिलाएं सपना चौधरी को फॉलो करती हैं। सपना के डांस का तोड़ नहीं है, लेकिन अब एक भाभी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा लगता है जैसे वह भोजपुरी गाने पर हरियाणवी तड़का लगा रही हो। सपना की तरह की भाभी जोश में नजर आती हैं और उछल-उछल तक डांस करती हैं।
बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस शो में हजारों लोगों की भीड़ देखी जाती है। ना सिर्फ हरियाणा बल्की आसपास के राज्यों में भी लोग सपना के डांस को पसंद करते हैं। एक शो में तो एक बुजुर्ग भी नाचने पर मजबूर हो गया था, जब सपना स्टेज पर डांस कर रही थीं। ऐसी ही दीवानगी इन भाभी में भी देखने को मिली, जहां वह सपना चौधरी की तरह फुल एनर्जी से ताबड़तोड़ डांस करती दिखीं।
इस वीडियो में भाभी अपनी हॉट अदाओं से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। इस वीडियो में भाभी अलग-अलग कपड़ों में भी नजर आ रही हैं जिसमें वह मशहूर गाने ‘चुन्नी में चुन्नी में’ पर अपने हॉट मूव्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। घर की छत पर भाभी ने स्लो मूव भी दिखाए।
भाभी के डांस वीडियो को नीलू मौर्य ऑफिशियल ने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स कमेंट सेक्शन में भाभी के डांस पर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो को 1.26 M से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।