Viral Video: सपना चौधरी की तरह इन भाभी के देसी डांस पर फिदा हुए लोग, पर्दा ढककर लगाए ठुमके

dance sapna

Viral Video: सपना चौधरी का नाम आता ही पूरा का पूरा गाना हिट हो जाए तो फिर एक छोटी सी वीडियो की तो क्या ही बात करें। आज के दौर में सपना किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हरियाणा उनके नाम से जाना जाता है। उनके हर एक ठुमके पर लोग दिल हार जाते हैं। डांस में जो उनके एक्सप्रेशंस रहते हैं, वो सभी का दिल जीतते हैं। इसलिए हर कोई सपना के डांस को कॉपी करने का सोचता है और अब देख सकते हैं कि सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले तमाम वीडियो में हर कोई सपना जैसा ही देसी डांस कर रहा होता है। अब जो एक वीडियो सामने आई है, उसमें भी एक भाभी ने सपना चौधरी के जैसे ही ठुमके व एक्सप्रेशंस दिए हैं, जो लोगों को काफी अच्छे लग रहे हैं।

बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस शो में आमतौर पर हजारों प्रशंसकों की भीड़ देखी जाती है। ना सिर्फ हरियाणा बल्की आसपास के राज्यों में भी लोग सपना के पास जाने को पागल रहते हैं। एक शो में तो एक बुजुर्ग भी उतावला दिखा, उस समय सपना स्टेज पर डांस कर रही थीं। ऐसी ही दीवानगी इस महिला में भी देखी गई।

पर्दा ढक पहले रहीं शांत और फिर लगा दी आग

वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में ये भाभी शांत दिखती हैं, लेकिन जैसे ही गाना बढ़ता है, वे तुरंत सपना की तरह एनर्जी में आ जाती हैं और अपने ठुमकों से आग लगा देती हैं। एक स्टेप में वे चुनरिया ओढ़ लेती हैं और देसी डांस से सभी का दिल जीत लेती हैं।

भाभी के यह वीडियो किसी घर का नजर आता है। इस वीडियो को Youtube पर मावी फैमिली व्लॉग्स की तरफ से डाला गया है। भाभी की इस वीडियो पर लोगों ने खूब प्यार लूटाया है। अब तक 29K से अधिक व्यूज इसको मिल चुके हैं। एक यूजर ने भाभी के कपड़ों की भी तारीफ की।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ