Lightning Video Viral : बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी जाती है। क्या आपने कभी आकाशीय बिजली को गिरते देखा है? एक महिला बारिश के मौसम में अच्छे व्यू का वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, तभी तेज आवाज के साथ उसके सामने ही आकाशीय बिजली गिरी, जो कैमरे में कैद हो गई।
इंस्टाग्राम यूजर सैली नोलन नाम की यूजर ने द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें भारी बारिश के बीच ताड़ के पेड़ पर बिजली गिरती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की रुंह कांप उठी। वीडियो में नोलन बारिश रिकॉर्ड कर रही थीं, सामने ही एक ताड़ का पेड़ था। अचानक तेज आवाज हुई और कुछ ही सेकंड में बिजली ताड़ के पेड़ पर गिरती है और पूरे पेड़ पर आग की लपटें दिखाई दीं।
महिला के सामने गिरी आकाशीय बिजली, डर गई
नोलन आकाशीय बिजली देखकर बुरी तरह डर गईं और घर की खिड़की बंदकर बैठ गईं। हालांकि उन्होंने अपने कैमरे में इस दुर्लभ नजारे को रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह सब टाइमिंग से हुआ है! मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। चुपचाप अपने बेडरूम की खिड़की से बारिश रिकॉर्ड कर रही थी, तभी ये हुआ। उनके इस वीडियो को अब तक 1.6 करोड़ लोग देख चुके हैं।
वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स
एक ने लिखा कि ये डरावना है लेकिन बिजली गिरने का अब तक का सबसे बेस्ट वीडियो है। एक ने लिखा कि आप डर गई थीं लेकिन यकीन मानिए आपको उतना डर नहीं लगा होगा, जितना मुझे ये देखने में लग रहा है। एक ने लिखा कि अच्छा हुआ कि आपको इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। एक ने लिखा कि मैंने अपने अपार्टमेंट से एक पेड़ पर बिजली गिरते हुए देखी है। मैं उछल पड़ा था और चिल्ला पड़ा था। इसकी आवाज और कंपन इतनी तेज थी कि बगल के घर का पंखा गिर गया था।
यह भी पढ़ें : Video : TTE ने मांगा टिकट तो करने लगे गुंडई, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पैर पकड़कर मांगी माफी
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद ताड़ के पेड़ में आग लग जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा क्यों नहीं हुआ? एक ने लिखा कि अगर आपके इतने करीब बिजली गिरी और आप फिर भी शांत रहें तो आप इंसान नहीं हैं। एक ने लिखा कि ये अब तक बिजली गिरने का सबसे बढ़िया रिकार्डेड वीडियो है।
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
16 hrs agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
19 hrs agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
23 hrs agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
1 day agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
3 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
5 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
5 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
6 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
7 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines