Lalbaug Raja Viral Video : गणपति का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लाल बाग के राजा के दरबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि VVIP को यहां इज्जत दी जाती है और आम इंसान के साथ बदसलूकी होती है।
क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक तरफ VVIP दर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आम इंसान दर्शन कर रहे हैं। VVIP की तरफ किसी तरह की भीड़ नहीं है और ना ही नहीं धक्का मारकर हटाया जा रहा है लेकिन जहां आम इंसान दर्शन कर रहे हैं वहां लोग ठीक से मत्था भी नहीं टेक पा रहे हैं। बप्पा के सामने पहुंचते ही उन्हें धक्का मारकर हटा दिया जा रहा है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बप्पा के पास एक लड़की खड़ी है, जो आम लोगों को बप्पा के सामने मत्था रखते ही धक्का मारकर हटा रही है। वहीं दूसरी तरफ VVIP को मत्था टेकना छोड़िए, आराम से खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर लोग भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं और इसकी निंदा कर रहे हैं।
वीडियो पर आ रहे कमेंट्स
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ऐसी जगहों पर VVIP एंट्री बंद होनी चाहिए, इससे बहुत परेशानी होती है। एक ने लिखा कि यह व्यवहार सच में दिल तोड़ता है आस्था के प्रति। अब इसे वीआईपी व्यवस्था ना कहें तो क्या कहें? सच में सब पैसों का खेल है। एक ने लिखा कि भगवान को बिजनेस का हिस्सा बना लिया है लोगों ने। एक ने लिखा कि इससे अच्छा है मंदिर स्वेच्छा से जाओ, बाकी अपने माता-पिता की सेवा करो।
यह भी पढ़ें : कचरे के ट्रक में पालतू कुत्ते को जिंदा फेंका, वायरल वीडियो में दिखी शर्मनाक करतूत
एक ने लिखा कि घर में मां बाप की सेवा कोई नहीं करना चाहता लेकिन घंटों लाइन में लगकर धक्का खाकर ऐसी जगहों पर दर्शन करने के लिए लाखों लोग पहुंच जाते हैं। एक ने लिखा कि यही तो बप्पा की दीवानगी है कि लोग किसी भी हालत में दर्शन करना चाहते हैं। लोग 12-12 घंटे लाइन में लगकर बप्पा के दर्शन करते हैं।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
5 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines