हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Viral Video: बॉलीवुड गाने पर कोरियन छात्रों ने किया ऐसा धमाकेदार डांस, देख हिल जाएंगे

विज्ञापन

Viral Video: इंटरनेट ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल एक लड़के का डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस डांस वीडियो में कुछ कोरियन छात्र छात्राएं, स्टेज पर किसी समारोह के दौरान डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना बॉलीवुड का फेमस डांस नंबर है जो फिल्म ये जवानी है दीवानी से लिया गया है। इन छात्रों को भारतीय वेशभूषा पहने बॉलीवुड के हिंदी गाने गाने पर डांस करते देखना लाजवाब है।

वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। हालांकि यह अज्ञात है कि वीडियो को कब कैप्चर किया गया था या फिर इसको मूल रूप से कहां पोस्ट किया गया था लेकिन अब ये डांस वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में विदेशी छात्रों को इस तरह से इंडियन लुक में, बॉलीवुड गाने पर डांस करता देख सभी आश्चर्यचकित रह गए हैं।

विज्ञापन

वीडियो को 11 जुलाई को शेयर किया गया था और पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 29,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिर से साझा किया जा रहा है जिसकी वजह से ये तेजी से वायरल भी हो रहा है।

(Diazepam)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola