UPI Payment के लिए ढूंढा सस्ता विकल्प, एंड्राइड की जगह फीचर फोन से कर दिया पेमेंट

Feature Phone UPI Payment : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स फीचर फोन से UPI पेमेंट कर रहा है। वीडियो देखकर कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं तो कुछ का कहना है और कितना विकास चाहिए ।

Feature Phone UPI payment

फीचर फोन से UPI पेमेंट

विज्ञापन

Feature Phone UPI Payment: भारत में डिजीटल पेमेंट करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है , भारत  इस क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना चुका है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कीपैड वाले फोन से एक शख्स UPI पेमेंट कर रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि देश में और कितना विकास चाहिए?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नोकिया के कीपैड वाले फोन से QR कोड स्कैन करता है और फिर पिन डालकर पेमेंट करता है। फोन पर पेमेंट हो जाने का संदेश भी दिखाई दे रहा है। अब लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि यह असली है या नकली!

विज्ञापन

बता दें कि कीपैड फोन से भी UPI पेमेंट किया जा सकता है। हालांकि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

देखिए वीडियो 


अब जब कीपैड फोन से UPI पेमेंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है तो लोगों के कई कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा कि अगर कोई शख्स फीचर फोन से UPI पेमेंट कर रहा है, उसे तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए। एक ने लिखा कि देश इतना बदल चुका है और कितना विकास चाहिए ।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये कोई तीर मारने वाली उपलब्धि नहीं है, ये तो समय की मांग थी। जब पूरी दुनिया डिजीटल पेमेंट कर रही थी तो भारत इसमें क्यों पीछे रहता? एक ने लिखा कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है क्या वह सच है या फिर कोई मजाक है? एक ने लिखा कि ये फोन इंटरनेट और मल्टीमीडिया वाला है तो इससे पेमेंट करने में हैरानी किस बात की।

विज्ञापन

बता दें कि फीचर फोन से पेमेंट करने का एक वीडियो UPCI के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसमें फीचर फोन से पेमेंट करने का तरीका बताया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ