Viral Video : कुछ वक्त पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अमेरिकी जज जब एक दोषी को सजा सुना रही थीं तो उसने हमला कर दिया था। फिर दोषी पर एक और केस दर्ज हो गया था। इसके बाद जज की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठे थे। अब एक और मामला सामने आया है। अमेरिका में ही जब एक शख्स को बच्चे से दुर्व्यवहार के मामले में दोषी करार दिया गया तो वह कोर्टरूम से ही भागने की कोशिश करने लगा, जिसका वीडियो सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट की सीढ़ियों से एक शख्स तेजी से भाग रहा है और उसके पीछे-पीछे कुछ अधिकारी दौड़ रहे हैं। ध्यान से देखने पर पता चल रहा है कि शख्स के हाथ में हथकड़ी लगी हुई है। बताया गया है कि शख्स उस वक्त भागने की कोशिश में था, जब उसे जज ने एक बच्चे के साथ दुर्व्यहार के मामले में दोषी करार दिया।
जज ने दोषी करार दिया दिया तो भाग निकला अपराधी
बताया गया कि हाथ में हथकड़ी लगे होने एक बाद भी वह कोर्ट रूम से कूदकर बाहर आ गया और सीढ़ियों से होते हुए सड़क तक पहुंचा लेकिन उसकी ये योजना सफल नहीं हो पाई। इस शख्स को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद इस शख्स पर भागने का एक और केस दर्ज कर दिया गया है। कुछ दिन बाद ही इसे सजा सुनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘टाइम ट्रैवलर’ ने दुनिया को किया आगाह, जल्द होने वाली हैं 5 खतरनाक घटनाएं
मामला स्कोहेगन का है, यहां दूसरी मंजिल के कोर्टरूम से निकोलस कार्टर नाम का 31 साल का व्यक्ति दोषी करार दिए जाने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि कार्टर ने 14 महीने के बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया था। जज ने उन्हें दोषी माना है। अगले महीने उसे सजा सुनाई जाएगी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ओ तेरी! अब ट्रेन से होगी खेतों की जुताई? खेत में इंजन देख RJD ने मोदी-नीतीश को घेरा
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह शख्स सभी अधिकारियों को चकमा देकर गेट से बाहर निकल गया। उसके आगे सारे अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बौने साबित हुए। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा, इतने में अधिकारी वहां पहुंच गए और उसे गिरफ्तार कर लिया। अगर वह गिरा ना होता तो उसे पकड़ना मुश्किल था।
देखें वीडियो
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
12 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
16 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines