Jharkhand Instagram Reel : रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने का नशा लोगों पर इस कदर हावी हो गया है कि लोग अपनी जान की जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते। रील बनाने के चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन लोग इससे सीख नहीं ले रहे। अब झारखंड से एक हैरानकरने वाला मामला सामने आया है, यहां रील बनाने के लिए शख्स ने 100 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिसके बाद वह फिर वापस नहीं आया।
मामला झारखंड के साहिबगंज का बताया जा रहा है, 18 साल का एक लड़का रील बनाने के लिए ऊंचाई से झील में कूद गया। कूदने में बाद वह कुछ देर तक तैरने की कोशिश करता दिखाई दिया और फिर वह डूबने लगा। एक दोस्त ऊंचाई पर खड़े होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था जबकि कई दोस्त पहले से ही झील में नहा रहे थे, जैसे ही उन्हें लगा कि लड़का डूब गया है तो वह तलाश करने लगे।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अल्लाह-हू-अकबर कहकर ऊंचाई से शख्स ने छलांग लगा दी। बताया गया शख्स 100 फीट की ऊंचाई से झील में कूद गया था। शायद चोट की वजह से वह तैर नहीं पाया। झील में नहा रहे उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी , काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया गया और फिर शव बरामद हुआ।
कुछ लोगों का दावा है कि ये सारे दोस्त 12th में पास होने के बाद झील में नहाने पहुंचे थे। इसी बीच एक शख्स ऊंचाई से झील में कूदने का वीडियो रिकॉर्ड कराने लगा और वह झील में डूब गया। इस घटना के बारे में जानकर घर वाले परेशान हो गए और मातम पसर गया।
यह भी पढ़ें : भारी पड़ा रील का चस्का, नदी में कूदने के बाद लड़के की मौत; बाहर निकाली गई लाश
इससे पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर से ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां पुल से नर्मदा नदी में कूदने का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स की भी इसी तरह मौत हो गई थी। दोनों घटनाओं में एक चीज कॉमन है, दोनों ही लड़के वीडियो रिकॉर्ड कराने के लिए ऊंचाई से पानी में कूद रहे थे और जान चली गई।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines