हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रील बनाने के लिए युवकों ने बुजुर्ग के साथ की भद्दी हरकत, वीडियो देख गुस्से से लाल हुए लोग

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार युवक बुजुर्ग के साथ भद्दी हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। अब यूजर्स इन लड़कों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Viral Video : रील बनाने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डालते ही हैं लेकिन दूसरों की भी परवाह नहीं करते। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग के साथ बाइक सवार युवक भद्दी हरकतें कर रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और उत्तर प्रदेश पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामला झांसी का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक पर सवार युवक दिखाई दे रहे हैं, जो वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहे हैं। बाइक सवार युवक जैसे ही एक बुजुर्ग के पास पहुंचे तो साइकिल सवार बुजुर्ग के चेहरे पर स्प्रे कर दिया। बुजुर्ग के पूरे चेहरे पर स्प्रे करने के बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।

गनीमत रही कि साइकिल सवार बुजुर्ग को कुछ हुआ नहीं, वरना व्यस्त सड़क पर उनके साथ हादसा हो सकता था। सड़क पर कई गाड़ियां और बसें दिखाई दे रही हैं, संतुलन बिगड़ने या ठीक से ना देख पाने की वजह से बुजुर्ग हादसे का शिकार हो सकता था। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जो वायरल है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कितने नीच लोग हैं इस दुनिया में, ऐसे ही लोगों के लिए यूपी पुलिस को ऑपरेशन लंगड़ा शुरू करना चाहिए। एक ने लिखा कि बुजुर्गों के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं है। क्या पुलिस को इस घटना के बारे में और जानकारी मिली है या फिर कोई कार्रवाई हुई है? एक ने लिखा कि रील देखते देखते युवाओं का दिमाग घास चरने चला गया है। शर्म नाम की चीज रही नहीं है।

यह भी पढ़ें : तिरुपति बालाजी में क्यों निकलवाते हैं बाल? मंदिर से जुड़े फैक्ट्स सुन चकरा जाएगा दिमाग

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन लोगों के मजाक के चक्कर में बुजुर्ग की जान जा सकती थी, इन्हें जेल में डाल देना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये तो जानलेवा है, इन लोगों के हौसले अगर नहीं तोड़े गए तो ये किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि यूपी पुलिस आप पर भरोसा है कि आप इन्हें सबक जरूर सिखाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola