हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: बॉलीवुड गाने पर जापानी लड़कियों ने किया ऐसा मजेदार डांस, देख दिल हार रहे लोग

विज्ञापन

Viral Video: इन दिनों इंटरनेट पर फनी वीडियोज की बाढ़-सी आ गई है। इनमें से कुछ वीडियोज जहां इतने मजेदार होते हैं कि आप उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं, तो कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो काफी हटकर है। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रही है।’

वायरल हो रहे इस वीडियो को देख आप की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस वीडियो में जो दो लड़कियां नजर आ रही हैं वो जापान की हैं। बता दें, दोनों ही जापानी डांसर्स हैं और बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही हैं। दोनों ही 1999 में आई फिल्म “ताल” के गीत “कहीं आग लगे लग जावे” पर डांस करते देखी जा रही हैं। लड़कियां गाने पर ऐसे स्टेप्स कर रही हैं जिस देख कर हर कोई हैरान है कि जापानी होने के बावजूद भी दोनों सही लिरिक्स पर डांस कर रही हैं।

इस वीडियो को mayojapan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स ने कई कमेंट किए हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा है, “आप दोनों इस भारतीय सलवार कमीज में बहुत सुंदर लग रही हैं और थोड़ी सी नटखटता के साथ किया गया आपका नृत्य बहुत सुंदर है।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “यह बॉलीवुड का एक हिट गीत है! आप लड़कियां इन फ्रॉक सूट में खूबसूरत लग रही हैं। “

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola