Viral Prank Video : सोशल मीडिया प्रैंक वीडियो से भरा पड़ा है। कुछ प्रैंक वीडियो लोगों के बीच अच्छे संदेश देने के लिए बनाए जाते हैं तो कुछ सिर्फ मजाक के लिए रिकॉर्ड किए जाते हैं। ऐसा भी कई बार हो चुका है कि प्रैंक करना भारी पड़ चुका है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लोगों के पास गुलाब का फूल ले जाकर शादी के लिए प्रस्ताव दे रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का, उम्रदराज लोगों के पास जाकर गुलाब का फूल देकर शादी करने का प्रस्ताव दे रहा है। इस पर जो लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं वो देखकर लोग खूब एन्जॉय कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इस तरह के प्रैंक करने वालों को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं।
इन्फ्लुएंसर प्रणय जोशी नाम के लकड़े ने हाल ही एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपरचित पुरुषों के पास जाकर शादी का प्रस्ताव दे रहा है। एक बुजुर्ग के पास जाकर लड़के ने कहा कि आप मुझे अच्छे लगे, क्या आप मुझसे शदी करोगे? इस पर बुजुर्ग ने उसे डांट दिया और वहां से चला गया।
यह भी पढ़ें : बिहार के हाजीपुर में रोचक विवाह, दुल्हन के बिना लौटी बारात तो ‘वर्दी’ ने करवाई शादी
इसके बाद प्रणय एक अन्य शख्स के पास पहुंचा और उससे शादी करने के लिए कहा।इस पर शख्स ने कहा कि हमारे धर्म में एक ही शादी कर सकते हैं, मेरी शादी हो गई है, मैं अपनी पत्नी को धोखा नहीं दे सकता। एक बुजुर्ग इस पर ठहाके पर कर हंस पड़े तो एक अन्य ने कहा कि तुम्हारी उम्र के मेरे बच्चे हैं।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये लड़का किसी दिन मार खायेगा लोगों से। एक अन्य ने लिखा कि लोग पता नहीं किस मूड में हैं, उनके साथ इस तरह मजाक नहीं करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि भाई इस तरह का मजाक करने के लिए कलेजा चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़का नहीं सुधरेगा, इतनी डांट खाने के बाद भी नहीं सुधर रहा है।
संबंधित खबरें
प्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 mins agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines