Nitin Arora
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: कई महिलाओं को साड़ी पहनना मुश्किल लगता है और उन्हें केवल विशेष अवसरों के लिए ही चुना जाता है। हालांकि, एक फिटनेस की दीवानी ने दिखाया कि वह कितनी आसानी से अपनी साड़ी को कैरी कर सकती है और जिम में हार्डकोर वर्कआउट कर सकती है।
एक ट्विटर यूजर ने गुलाबी रंग की साड़ी पहने इस महिला का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ये महिला कार्डियो से लेकर मशीन पर पुलडाउन व्यायाम करते हुए दिखाई दी। हालांकि, जब उन्होंने एक टायर उठाया तो तब माहौल बन गया। वायरल वीडियो पर कैप्शन था, ‘#HinduSherni। कभी नहीं सोचा था कि वह इतनी आसानी से टायर को उठा सकती है। 😍😍👍👍👍💪💪💪।’
https://twitter.com/ragiing_bull/status/1622203931534462979
साड़ी में उनके वायरल वर्कआउट वीडियो पर देसी नेटिजन्स ने कमेंट करने शुरू कर दिए। जबकि कुछ ने महिला के साड़ी में व्यायाम की प्रशंसा की तो दूसरों ने सवाल किया कि क्या महिलाओं के लिए एथलेजर पहनने के बजाय साड़ी में काम करना उचित है?
वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया। वायरल वीडियो को 9 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और कई बार रीट्वीट किया जा चुका है। एक यूजर ने लिखा, ‘पारंपरिक साड़ी में उनका जोश काबिले तारीफ है। सलाम।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब इसे कहते हैं रियल रियली ट्रडिशनल इंडियन एथनिक ब्यूटी। कौन कहता है कि ये महिलाएं दुनिया की फैशन दिवा को नहीं हरा सकतीं।’
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।