Train Couple Intimate : सार्वजनिक जगहों पर कई बार कपल को इंटिमेट होते देखा गया है, ऐसे कई वीडियो भी वायरल हो रहे चुके हैं जब कपल लोगों के सामने बेशर्मी की हदों को पार करते दिखाई दिए। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन की सीट पर एक कपल आपत्तिजनक स्थिति में लेटा हुआ है और जब TTE ने पहुंचकर दोनों से बात करने की कोशिश की तो हैरान करने वाला रिएक्शन मिला।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकतर सीट खाली हैं और कोच में कुछ ही यात्री हैं। एक ही सीट पर एक कपल लेटा हुआ है। कपल आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। इसी बीच जब TTE वहां पहुंचा तो भी कपल ने ना उठने की कोशिश की और ना ही अपनी हरकतों को रोकता दिखाई दिया।
वीडियो में कुछ देर बाद एक बच्ची अपने परिवार के साथ सामने वाली सीट पर बैठती दिखाई दे रही है लेकिन इसके बावजूद भी इस कपल पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और इसी तरह वह एक ही सीट पर लेटे रहे। किसी ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखिए वीडियो
वीडियो देखने के बाद कुछ लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं तो कुछ इस कपल की खिंचाई कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इंसान प्यार में इतना अंधा हो जाता है। पब्लिक प्लेस पर छोटे-छोटे बच्चों के सामने और बुजुर्ग महिला के सामने सारी हदें पार कर रहा है। इसे सजा मिलनी चाहिए। एक ने लिखा कि क्या अकेली महिलाओं, बच्चियों या कम उम्र के बच्चों का ट्रेन में सफर करना सुरक्षित हैं? इस तरह तो हर किसी को डर लगेगा।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी बुजुर्ग की करतूत, पोती की उम्र की बच्ची से करने चला था शादी, पुलिस ने रोकी
एक ने लिखा कि एक तो ये गंदी हरकतें कर रहे हैं लेकिन इनका वीडियो रिकॉर्ड करना उससे भी बड़ा अपराध है। अपने काम से काम रखो, ज्यादा तकलीफ है तो पुलिस बुलाओ। वीडियो क्यों रिकॉर्ड कर रहे हो? एक ने लिखा कि लड़ाई, झगड़े और मारपीट से तो इस तरह का प्यार ही अच्छा है। कम से कम किसी को थप्पड़ तो नहीं मार रहा है।
News24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines