Terminalia Tomentosa Tree Viral Video : क्या किसी पेड़ के तने में इतना पानी जमा होता है कि छाल हटाते ही नल की तरह पानी निकलने लगे? शायद ही आपने इससे पहले कभी ऐसी कोई खबर पढ़ी हो लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ वन अधिकारी जैसे ही एक पेड़ के तने में छेद करते हैं, उसमें से नल की तरह पानी निकलने लगता है। वीडियो आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू जिले के पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान का बताया जा रहा है।
पेड़ से निकला नल की तरह पानी
सामने आए वीडियो में देखता जा सकता है कि जब वन अधिकारीयों ने आंध्र प्रदेश के पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान में मौजूद पेड़ की छाल को थोड़ा सा काटा तो उसमें से नल की धार की तरह पानी निकलने लगा। पानी निकलता देख वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए। जनजाति समूह कोंडा रेड्डी समुदाय ने दावा किया था कि यह पेड़ तने में पानी जमा करके रखता है, इससे ही वह जरूरत पड़ने पर अपनी प्यास बुझाते हैं।
वीडियो देख हैरान रह गए सब
जनजाति समूह के दावे की जांच के लिए शनिवार (30 मार्च) को प्रभागीय वन अधिकारी जी.जी. नरेंद्रन अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे कि क्या सच में इस पेड़ के तने में पानी जमा होता है। जब वन कर्मियों ने इस पेड़ के तने में छेद किया तो वाकई इसमें से पानी निकलने लगा। यह देखकर सभी अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो शेयर कर IFS @NarentheranGG ने बताया कि सूखी गर्मी के दौरान भारतीय लॉरेल पेड़ टर्मिनलिया टोमेंटोसा पानी जमा करता है। पानी में तेज गंध और स्वाद खट्टा है। भारतीय वनों में अद्भुत अनुकूलन है। बताया गया कि इस पेड़ को इंडियन लॉरेल ट्री कहा जाता है। इस पेड़ की बौद्ध धर्म में धार्मिक मान्यता है।
यह भी पढ़ें : जोमैटो डिलीवरी बॉय की फोटो हुई थी वायरल, किया गया हैरान करने वाला दावा
इस पेड़ को इंडियन सिल्वर ओक भी कहा जाता है। इस पेड़ की लड़की काफी महंगी बिकती है। इस पेड़ को संरक्षित किया जा रहा है इसलिए वन अधिकारी ने वीडियो शेयर कर पेड़ की मौजूदगी वाली जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, इस पेड़ की लंबाई 30 फीट तक की होती है। ये पौधे अधिकतर सूखे और नमी वाले जंगलों में पनपते हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines