Viral Video: पाकिस्तानी मास्टरशेफ पर बनाकर लाने की बजाए रेस्टोरेंट से बिरयानी लेकर पहुंची कंटेस्टेंट, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

पाकिस्तानी मास्टर शेफ
Edited By Amit Kasana

पाकिस्तानी मास्टर शेफ
Viral Video: सोशल मीडिया पर अकसर पाकिस्तान के फनी वीडियो वायरल होते हैं। इस बार पाकिस्तान कुकिंग शो ‘The Kitchen Master’ का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उस समय जजों के होश उड़ गए जब एक कंटेस्टेंट घर से खाना बनाकर लाने की बजाए घर के पास की मशहूर रेस्टोरेंट से बिरयानी लेकर पहुंच गई।
वीडियो में जब कंटेस्टेंट से पूछा गया की उसने ऐसा क्यों किया तो उसका जजों को जवाब था कि उसे खाना बनाकर लाने के बारे में किसी ने नहीं बताया था। कंटेस्टेंट और जजों के बीच बहस हो गई। जज उसे जाने के लिए कह रहे थे जबकि कंटेस्टेंट का जवाब था कि वह उनसे मिलने के लिए कई घंटों से लाइन में खड़ी है। उसने घर से सेट तक आने में काफी समय बर्बाद कर दिया।
Pakistan Masterchef is another level 🤣🤣🤣🤣 https://t.co/A46vY7iWSZ
— Dr Nandita Iyer (@saffrontrail) February 27, 2023
यह वीडियो नेटिजन्स को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स बार-बार वीडियो को देख व शेय कर रहे हैं। वीडियो में बहस के बाद एक जज उठकर चली जाती है। वीडियो पर अभी तक 1 मिलियन से अधिक व्यू हो चुके हैं। वीडियो को 7.6k लोग लाइक कर चुके हैं। कमेंट में लोग जजों ने आगे क्या निर्णय लिया यह पूछ रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: