Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के खूब वीडिया वायरल होते हैं। शादियों का भी सीजन चल रहा है तो वहां से भी हर रोज कोई न कोई वीडियो इंटरनेट पर छा जाता है। अब जो एक वीडियो वायरल हुआ है, वो है तो पुराना, लेकिन सपना चौधरी के दीवानों को खूब भा रहा है। यह वीडियो देहात में चल रहे किसी समारोह के जैसा लगता है। अब नाचने का मन हो और कोई सपना का गाना चला दे तो रोमांच कुछ ज्यादा गी बढ़ जाता है। वो ही दृश्य इस वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिलते हैं। इसमें एक महिला साड़ी पहनकर खूब ठुमके लगाती है। वह देसी स्टाइल में ही डांस करती है बिलबुल सपना के जैसे। हालांकि, वह पहले खूब शर्माती दिखती है।
बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस शो में आमतौर पर हरियाणा में हजारों प्रशंसकों की भीड़ देखी जाती है। हम अक्सर उनके प्रशंसकों को उनके गानों पर पागल होते हुए देखते हैं। अब इस महिला ने भी सपना के गाने पर आग लगा दी, जिसे आसपास खड़े लोग खूब एंजॉय करने लगे। वहां भीड़ में बच्चे भी खड़े हैं। बता दें कि भाभी अपने देवर के साथ ये डांस कर रही है।
पहले शर्मा गई भाभी, लेकिन फिर…
सपना स्टेज पर मौजूद भी न हो और उनका गाना भी चल जाए तो लोग पागल हो जाते हैं। ऐसे ही इस वीडियो में पहले भाभी सही से डांस नहीं कर पाती, लेकिन बाद में देवर जब साथ देता है तो भाभी भी मस्त ठुमको से सभी का दिल जीतने लगती है।
पल्लू डाल महिला ने डांस फ्लोर पर लगाई आग
‘Na Jyada Na Kam Eksar Le Baithi Roop Ki Kare Lugai Ghunghat Ki Fatkar Le Baithi’, ये गाने के बोल हैं। वायरल हो रही वीडियो को यूट्यूब पर बहुत प्यार मिल रहा है। एक साल पहले इसे प्लेटफॉर्म पर डाला गया था। इस वीडियो को 231k व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि भाभी के डांस वीडियो इन दिनों काफी डिमांड में हैं। अब जो वीडियो वायरल है, उसमें महिला ऑरेंज कलर की साड़ी पहने व पल्लू दबाए डांस करती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines