Viral Video: पत्नी ने मांगी मदद, तो बदले में पति ने रख दी ऐसी शर्त, देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

WhatsAp
विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में एक पति-पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में पत्नी के जूते थोड़ा ऊंचे जगह पर रखे होते हैं, जिसे वो उतार नहीं पाती है। जूते उतारने के लिए वो अपने पति को बोलती है। पहले तो पति मान जाता है लेकिन जूते उतारने के लिए शर्त भी रखता है। ये सारी चीजें पहले से ही पति अपने फोन में रिकॉर्ड करता है। बता दें, पति-पत्नि से कहता है कि जूते उतारने पर उसे करीब 10 बार पैर छूकर उससे आशिर्वाद लेना होगा। इसके लिए पत्नि मान जाती है।

Advertisment

पति जैसे ही जूते उतारता है पत्नि तुरंत उसके 10 बार पैर छूती है और आशिर्वाद ले लेती है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम के vermasimran251 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा के लाइक आ चुके हैं। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ