हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: 'मुझे इस दुनिया में मन नहीं लगता' बच्चे ने की मां से मन की बात, देख सभी रह गए दंग

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियोज को खासा प्यार मिलता है। जो यूजर्स को काफी एंटरटेन करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो यूट्यूब पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में बच्चा पढ़ाई करते नजर आ रहा है। जिसमें वो अपनी मां से शिकायत करते देखा जा रहा है। ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो में एक बच्चे को पढ़ाई करते हुए देखा जा सकता है। उसे एक कमरे में कॉपी पर पेंसिल से कुछ लिखते हुए देख सकते हैं। हालांकि उसकी हरकतों से समझ आ रहा है कि उसका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लग रहा।

ऐसे में बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देने के बजाय अपने पैरेंट्स से बात करना पसंद करते हैं। इस दौरान बच्चे की मम्मी ने अपना मोबाइल कैमरा खोल लिया और फिर जो भी बच्चा बोल रहा उसे कैमरे में रिकॉर्ड कर रही है। बच्चे ने पढ़ते-पढ़ते ऐसी बात कही कि सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

वायरल होने वाले वीडियो में बच्चा अपनी मम्मी से कहता है, ‘मम्मी, मैं परेशान हो रहा हूं। मैं इस दुनिया में क्यों लाया हूं.मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा। निकल जाऊंगा।’ यह बोलते हुए बच्चा अपने कॉपी पर पेंसिल पीटने लगता है। हालांकि, इस दौरान मम्मी ने आगे पूछ लिया कि आखिर क्यों निकल जाओगे? तो बच्चे ने जवाब दिया, ‘मुझे इस दुनिया में मन नहीं लगता।’ इसके बाद मम्मी ने पूछा कि मन क्यों नहीं लगता तो उसने आखिर में जवाब दिया, ‘क्योंकि तुम गंदी हो।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें