Viral Video: किचन में आग लगते ही पति ने दिखाया असली रंग, पत्नी को छोड़ हुआ फरार, फिर..
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो आपको कई बार ऐसी कई चीजें देखने को मिल जाएंगी जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। वहीं, कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली भी होती है और कुछ को देख के हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। हो सकता है इससे पहले इस तरह का वीडियो आपने देखा भी ना हो। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।
कुछ सेकंड के इस वीडियो को देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। वीडियो में किचन में पति-पत्नी खाना बना रहे होते हैं और उनका बच्चा वहीं खड़ा होकर खेल रहा होता है। तभी पत्नी से खाना बनाते हुए उसमें कुछ ऐसा डालती है जिसमें आग निकलने लगता है। ये देख उसका पति हैरान हो जाता है और अपने बच्चे को लेकर वहां से भाग उठता है। ये देख पत्नि पहले तो सोच में पड़ जाती है। फिर उसको पति पर ऐसा गुस्सा आता है कि मानों अब उसकी खैर नहीं।
https://www.instagram.com/reel/ChyvOqDjZIM/?utm_source=ig_web_copy_link
वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ghantaa नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिस पर 3 लाख से भी ज्यादा लाइक आ गए हैं और साथ यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: