Viral Video: पति-पत्नी ने आंखों पर पट्टी बांधकर खेला ऐसा जबरदस्त खेल, आखिरी में जो कुछ हुआ, नहीं रोक पाएंगे हंसी
Edited By Ojaswi Tripathi

Edited By Ojaswi Tripathi

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज हमें देखने को मिलते हैं जो हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। यहां फनी वीडियो, शादी के वीडियो से लेकर चोरी के वीडियो भी खूब अपलोड किए जाते हैं। जिसे देखकर हम कभी हैरान तो कभी सोच में पड़ जाते हैं कि ऐसा कैसे हुआ। इस तरह की वीडियोज सोशल मीडिया यूजर्स को भी बेहद पसंद होती है। इसी के साथ आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं वो बहुत मजेदार है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
वायरल हो रहा ये वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में एक कपल नजर आ रहे हैं जो घर के अंदर एक खेल खेलते देखे जा रहे हैं। पति-पत्नी का ये खेल आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दोनों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधी हुई है और थोड़ी दूरी पर खड़े हैं। वहीं पंखें में एक बोतल में पानी भर कर टांग दिया गया है। पंखा जैसे ही चलना शुरू होता है। बोतल जा कर महिला को लग जाता है। यहीं नहीं जितनी बार भी बोतल उसकी ओर आता है महिला को लग ही जाता है।
https://www.instagram.com/reel/Cg2MaiolM7u/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो का ये पार्ट देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर brns_03 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। 4 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। 3.27 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
अभी पढ़ें – वायरल खबरों से जुड़ी जानकारी यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: