---विज्ञापन---

आज की रात मजा इश्क का… गाने पर हॉस्टल में लड़कों ने किया धमाकेदार डांस, खूब वायरल है ये वीडियो

Stree 2 Movie Songs Viral Video : स्त्री 2 फिल्म का गाना 'आज की रात मजा हुस्न का' गाने पर डांस के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, अब हॉस्टल के लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

Stree 2 Movie Songs Viral Video : स्त्री 2 का गाना ‘आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए’ खूब प्रसिद्ध है। इस गाने पर तमन्ना भाटिया ने जबरदस्त डांस किया, जिसे खूब कॉपी किया गया। ना जाने कितने लोगों ने डांस स्टेप को कॉपी करने की कोशिश की। लड़कियों को छोड़िए, लड़के और बच्चों ने भी इस गाने पर फेमस स्टेप को दोहराने की कोशिश की है। इस वक्त हॉस्टल के लड़कों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई छात्र बेड पर बैठे हुए हैं और एक लड़का इसी गाने पर डांस कर रहा है। लड़के को डांस करता देख अन्य लड़के उसकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। डांस कर रहा लड़का फेमस स्टेप को भी अपनाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक अन्य लड़का भी उसके साथ डांस कर रहा है।

---विज्ञापन---

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि ऐसा लग रहा है कि भाई के अंदर 10 तमन्ना, 20 वामिका और 50 नोरा पहुंच गईं हैं। इस वीडियो को 5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसको बोलो कि रुक जाए वरना डांसर्स की करियर खतरे में पड़ जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि मां-बाप बच्चों को पढ़ने के लिए हॉस्टल भेजते हैं और बच्चे ये कर रहे हैं। घरवालों का पैसा बर्बाद कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि लड़कों को मनोरंजन करने के लिए लड़कियों की जरूरत नहीं होती। वो खुद ही एन्जॉय कर लेते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : जिनके नाम पर कांपते अपराधी, जिंदगी पर बनी वेब सीरीज, उनपर मां ने उठाई चप्पल

एक महिला सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं ही पढ़ाई कर लेती हूं। देश को इनके भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। एक अन्य ने लिखा कि कुछ भी कहो, लड़के ने डांस तो बहुत अच्छा किया है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि ये लोग इंजीनियरिंग के स्टूंडेट हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 20, 2025 08:37 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola