Ojaswi Tripathi
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियोज को खास प्यार मिलता है। जो यूजर्स को काफी एंटरटेन भी करता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाते नजर आ रहा है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। छोटे बच्चों का ये वीडियो देख लोग हंस-हंस के पागल हो रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी मासूम कैसे घोड़े के पास बिना डरे पहुंच गई है। छोटी बच्ची कितनी प्यारी है ये आप वीडियो में देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं। घोड़े को भी ये बच्ची काफी ज्यादा पसंद आ गई है। इसलिए वो उसके साथ काफी प्यार से पेश आ रहा है। घोड़ा बच्ची के साथ ऐसी हरकत करता है कि बच्ची की हंसी नहीं रुक पाती है।
https://www.instagram.com/reel/ChnYzRLlTPG/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर goodnews_movement नाम से अपलोड किया गया है। इस मासूम बच्ची के वीडियो पर 2 लाख से भी ज्यादा लाइक आ गए हैं। साथ ही लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। यहीं नहीं 2 मिलीयन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।