Hit And Run Viral Video : मध्य प्रदेश के इंदौर में हिट एंड रन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार कपल को पहले ठोकर मारी और फिर उन्हें घसीटते हुए ले गई। घटना के वक्त कई लोग बाजार में मौजूद थे, जो कार सवार के हौसले को देखकर हैरान थे।
300 मीटर तक बोनट पर घसीटा
बताया जा रहा है कि मामला इंदौर के पाटनीपुरा- मालवा मिल चौराहे है। एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार कपल को ठोकर मार दी। शख्स कार की बोनट पर लटक गया। करीब 300 मीटर तक उसे कार सवार ने घसीटा और फिर जब वह नीचे गिरा तो उस पर गाड़ी भी चढ़ा दी।
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि सड़क पर कई गाड़ियां आ रही हैं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र से गुजरती स्कॉर्पियो चालक की करतूत देखकर लोग चिल्लाने लगे। जिस तरह से स्कॉर्पियो चालक ने दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है, उससे साफ पता चल रहा है कि उसने अंदर कानून का खौफ नहीं है।
देखिए वीडियो
मिली जानकारी के मुताबिक, टक्कर मारकर कार चालक भागने का प्रयास करने लगा इसके बाद बाइक सवार किशोरीलाल कार के सामने खड़ा हो गया। हालांकि कार चालक फिर भी नहीं रुका। किशोरीलाल कार के बोनट पर लटक गया और कार चालक बोनट पर टांग कर उसे ले जाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद किशोरीलाल का हाथ छूट गया।
यह भी पढ़ें : सास के साथ बहू करना चाहती है ‘वो वाला’ प्यार, मोबाइल में दिखाती है वीडियो
कार चालक इसके बाद भी नहीं रुका और किशोरीलाल को कुचलते हुए निकल गया। घटना का वीडियो सामने देखने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना में पति–पत्नी दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines