Viral Video : खेल में जीत के लिए प्रतिभागी कड़ी मेहनत करते हैं। अपने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए जी जान लगा देते हैं, लेकिन कई बार खिलाड़ी जीत के लिए गलत तरीका भी अपनाते पकड़े जा चुके हैं। ताज़ा मामला वर्जिनिया से सामने आया है। यहां हाई स्कूल ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के दौरान महिला धावक ने जीतने के लिए दूसरी खिलाड़ी को चोटिल कर दिया।
ब्रुकविले हाई स्कूल की जूनियर कैलेन टकर, लिबर्टी यूनिवर्सिटी में वर्जीनिया हाई स्कूल लीग क्लास 3 स्टेट इंडोर चैंपियनशिप के दौरान 4×200 मीटर रिले में भाग ले रही थीं। जब टकर रिले के दूसरे चरण में दौड़ रही थीं, तब उन्होंने आईसी नोरकॉम हाई स्कूल की एक लड़की को पीछे छोड़ने का प्रयास किया। टकर ने बताया कि जब वे एक मोड़ के पास पहुंचीं तो वह दूसरी प्रतियोगी से टकरा गईं।
रेस से बाहर हो गई लड़की
इसके कुछ देर बाद ही उनके सिर में तेज़ दर्द हुआ। दरअसल, उनके बगल में दौड़ रही लड़की ने डंडे से हमला किया था। इससे असहनीय दर्द के कारण उन्हें दौड़ना बंद करना पड़ा। जब वह डॉक्टर के पास गईं तो पता चला कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।
यहां देखें वीडियो
टकर की मां ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कहा है कि न तो विरोधी धावक और न ही कोच ने घटना के बाद माफी मांगी। यह स्पष्ट नहीं है कि घायल टकर कोई कानूनी कार्रवाई करेंगी या नहीं। दौड़ के दौरान ही यह घटना कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : इस ट्रिक से लंबे समय तक चलेंगे जूते, एक्सपर्ट की सलाह मानी तो होगा फायदा
लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा कि “मैंने इस वीडियो को कई बार देखा और मुझे पता चला कि यह गलती से नहीं हुआ, बल्कि जानबूझकर किया गया था।” एक अन्य ने लिखा कि “आरोपी लड़की पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इसे ऐसे ही माफ नहीं किया जा सकता।” एक अन्य ने लिखा कि “जीतना है तो मेहनत करो, दूसरों को चोटिल करके जीत भी कोई जीत है?”
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
22 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines