दुल्हन के घर नोट उड़ाने के लिए मंगाया हेलिकॉप्टर, कर्ज में डूबा दूल्हा! चौंका देगा वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन के घर पर दूल्हे के पिता ने हेलिकॉप्टर से नोटों की बारिश करवाई।

Pakistan Viral Video (8)

Viral Video: शादी में हर कोई कुछ ना कुछ खास करना चाहता है। दूल्हे और दुल्हन की डिमांड पूरी करने की कोशिश होती है। कई बार दूल्हे या दुल्हन की अजीब डिमांड सुनकर लोगों को हैरानी होती है। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हेलिकॉप्टर से नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विमान दुल्हन के घर के ऊपर से उड़ता हुआ लाखों रुपए के नोट गिरा रहा है। इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन के पिता के डिमांड पर दूल्हे के पिता ने हेलिकॉप्टर को किराए पर मंगवाया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे।

विज्ञापन

‘अब कर्ज चुकाएगा दूल्हा’

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि दूल्हे के पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए एक विमान किराए पर लिया और दुल्हन के घर पर लाखों रुपए गिरा दिए। अब ऐसा लगता है कि दूल्हा अपनी बाकी की जिंदगी अपने पिता का कर्ज चुकाता रहेगा। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए।

देखें वीडियो


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये सिर्फ पैसे की बर्बादी है और कुछ नहीं। एक अन्य ने लिखा कि दुल्हन के घर पर ताकत दिखाने के लिए लोग कर्ज भी ले लेते हैं। एक ने लिखा कि दूल्हे और दुल्हन को छोड़ो, इसके पड़ोसी आज सबसे अधिक खुश होंगे उनके घर नोटों की बारिश हुई है।

विज्ञापन

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब शादी में इस तरह की अजीब मांग पूरी की गई हो या हेलिकॉप्टर का प्रयोग किया गया हो। भारत में दुल्हन की विदाई में हेलिकॉप्टर को कई बार किराए पर बुलाया जा चुका है। हाल ही में एक दूल्हे की एक कार को गाजर, बैंगन और मूली जैसी सब्जियों से सजाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ