Viral Reel : रील बनाना कई बार जानलेवा साबित हो चुका है, कईयों की मौत हो चुकी है। कभी कोई नदी में गिर गया तो कभी ट्रेन की चपेट में आ गया। अब एक लड़की मरते-मरते बची है। सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रील बनाने के दौरान पानी में बहती दिखाई दे रही है। भगवान की पूजा करने का दिखावा करने के दौरान उसकी जान आफत में आ गई।
वीडियो हरिद्वार का बताया जा रहा है। गंगा घाट पर एक लड़की रील बनाती दिखाई दे रही है। वीडियो में लड़की पहले एक शिवलिंग के आगे हाथ जोड़कर बैठी है। इसके बाद नदी में सुरक्षा के लिए लगी रेलिंग पर चढ़कर चलने की कोशिश करती है लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पानी में गिरकर बहने लगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कुछ लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, तब तक वह कुछ दूर तक बह गई। गनीमत रही है कि बहाव के साथ ही वह किनारे आ गई और उसकी जान बच गई। बहाव तेज था, लिहाजा लड़की बाढ़ की चपेट में आ सकती थी। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रील की शौकीन इस लड़की को थोड़ी सजा देकर भगवान महादेव ने बचा लिया। भगवान महादेव को भी इनका रील बनाना पसंद नहीं आया। एक अन्य ने लिखा कि इन्ही सब की वजह से हमारी संस्कृति पीछे हो रही है। लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये सब भगवान को भी नही छोड़ रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए और सबक सिखाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : Video: Vande Bharat Train पर क्यों चलाया हथौड़ा? जान लें वायरल वीडियो की सच्चाई
एक अन्य ने लिखा कि धर्म के नाम पर रील बनाओ और अपने आप को धार्मिक दिखाओ, आजकल अधिकतम ऐसे ही धार्मिक लोग बचे हैं। वास्तविकता से उन्हें कोई लेना देना नहीं होता है। एक ने लिखा कि अब बताओ, वीडियो बनाने वाले को लग रहा है कि वह सब जानबूझकर ऐसा कर रही है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसी घटनाओं से अब इंसान दूसरों से सीख नहीं लेता है, जब खुद पर बीतता है तभी वह होश में आता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines