दूल्हन की फरमाइश पर बौने दूल्हे ने भांगड़ा की जगह कर दिया नागिन डांस, देखें फिर क्या हुआ?
Author: Amit Kasana
Jul 06, 2023 11:48 AM IST
Viral Video: सोशल मीडिया पर अकसर दूल्हा-दूल्हन की डांस वीडियो वायरल होती हैं। ऐसे ही एक वीडियो में इन दिनों बौने दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हन की फरमाइश पर बौने दूल्हे ने ऐसा नागिन डांस कर दिया कि दूल्हन ने पलटकर जो किया उसे सब देखते रह गए।
दूल्हन अपने पति से बेहद प्यार से डांस करने को कहती है
वीडियो एक कमरे में शूट किया गया है। वहां बौने दूल्हा-दूल्हन दिखाई पड़ रहे हैं। उनके साथ दूल्हन की मांग भी है। मां-बेटी शादी की खुशी में भांगड़ा करती दिख रही हैं। इस बीच दूल्हन अपने पति से बेहद प्यार से डांस करने की जिद करती है।
अरे बेटा बहू लेने आया है कि नागमणि
दूल्हा ने भी कमर कसी और वह डांस करने लगा। लेकिन वह भांगड़ा की बजाए जमीन पर लेटकर नागिन डांस करने लगता है। इस पर सास उससे कहती है कि, ‘अरे बेटा बहू लेने आया है कि नागमणि, इसके बाद दूल्हन अपने दूल्हे का हाथ पकड़कर उसे कमरे से बाहर कर देती है।
वीडियो पर अब तक करीब 3.36 लाख व्यू
यह इंस्टाग्राम रील इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। नेटीजन्स वीडियो को जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं। वीडियो पर अब तक करीब 3.36 लाख व्यू हो चुके हैं। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहे दूल्हा-दूल्हन की जोड़ी पर लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं।