Viral Video: कुत्ते की तरह अजगर के गले में पट्टा डालकर घूमने निकली दादी, देखें फिर क्या हुआ?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो जाने क्या-क्या वायरल (Viral Video) होता है, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 14-15 फीट लंबे विशाल अजगर के गले में पट्टा डालकर एक दादी घूमने के लिए निकल गई। सुनकर आपको भी अचंभा होगा, लेकिन ये सच है। उन्हें लगा कि वो उनका डॉमी है। इसका बाद जो हुआ वे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
दरअसल वीडियो किसी विदेशी जू (Zoo) का है। यहां की काफी बुजुर्ग महिला सफेद अजगर के गले में पट्टा डालकर उसे आगे चलने के लिए बोल रही हैं, लेकिन अजगर अपनी जगह पर है। टस से मस नहीं हुआ। शायद दादी ने अजगर को अपने घर का टॉमी समझ लिया। दादी लगातार उसे आगे चलने के लिए बोलती रहीं।
इसी दौरान जू का एक कर्मचारी वहां आता है। कर्मचारी बुजुर्ग महिला की इस हरकत को देखकर हक्का-बक्का रह गया। पहले तो उसकी कुछ समय में नहीं आया। फिर उसने दादी को समझाया कि ये आपका टॉमी नहीं है, बल्कि जू का एक खतरनाक सफेद अजगर है। कर्मचारी ने दादी के हाथ से पट्टा लेकर वहीं रख गया। इसके बाद वह दादी लेकर बाहर निकल गया।
वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने कैप्शन में भी लिखा है कि दादी अपने एक अजनान पिल्ले के साथ घूम रही हैं। मैं उनका दिन खराब नहीं करना चाहता हूं, लेकि बताता जरूरी है कि यह उनका पालतू पिल्ला नहीं है। शायद ही उन्हें विश्वास हो कि ये एक खतरनाक सांप है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: