Viral Video: क्लास में बच्चों के सामने बीयर पी रहा था शिक्षक, स्वाति मालीवाल ने कहा- क्या होगा बच्चों का भविष्य?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस (Hathras) जिले से पूरे शिक्षक समाज को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो (Video Viral) सामने आया है। यहां के एक प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक बच्चों के सामने क्लासरूम में ही बीयर (Beer) पीते हुए कैमरे में कैद हुआ है। इतना ही वीडियो बनाने वाले ने जब शिक्षक से ये सब करने की पूछा तो उसे हेकड़ी दिखाई। जिलाधिकारी ने शिक्षक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक वीडियो हाथरस जिले के डीआरबी इंटर कॉलेज स्थित प्राइमरी शाखा का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक आरोपी शिक्षक और एक महिला (संभवतः शिक्षिका) क्लासरूम में कुर्सियों पर बैठे हुए हैं। क्लास में सारे बच्चे भी फर्श पर बैठे हैं। वीडियो बनाने वाले ने शिक्षक से जब पूछा कि आप ये क्या कर रहे हैं तो उसने हेकड़ी दिखाते हुए बीयर की दूसरी केन भी दिखाई। वहीं वीडियो के सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने कार्रवाई कर दी।
अभी पढ़ें – Aligarh News: डीपीटी का टीका लगने के बाद 50 बच्चे बीमार, CMO का जवाब सुनकर भड़के परिवार वाले
नशे की हालत में धुत मास्टर जी बच्चे बच्चियों को पढ़ा रहे हैं। वीडियो हाथरस यूपी की बताई जा रही है। यदि बच्चों के भविष्य के सृजनहार टीचर ऐसी हरकत करें तो क्या बच्चों का भविष्य अच्छा हो सकता है? तुरंत इस टीचर पे कार्यवाही करे @Uppolice pic.twitter.com/zbCoJb5D8e
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) October 2, 2022
जिलाधिकारी हाथरस रमेश रंजन ने शराबी शिक्षक और प्रधानाध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने भी मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। आरोपी शिक्षक का नाम शैलेंद्र सिंह गौतम बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज के प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने प्रारंभिक जांच में दोषी मानते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथी ही प्रधानाध्यापक के खिलाफ भी जांच के निर्देश दिए हैं।
हाथरस में एक अध्यापक का कक्षा में शराब पीते हुए वीडियो हुआ वायरल।#ViralVideos pic.twitter.com/AqHxkx8cHd
— News24 (@news24tvchannel) October 3, 2022
वहीं एक्टिविस्ट स्वाति मालीवाल ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हाथरस के शराबी शिक्षक की वीडियो को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘नशे की हालत में धुत मास्टर जी बच्चे बच्चियों को पढ़ा रहे हैं। वीडियो हाथरस यूपी की बताई जा रही है। यदि बच्चों के भविष्य के सृजनहार टीचर ऐसी हरकत करें तो क्या बच्चों का भविष्य अच्छा हो सकता है? तुरंत इस टीचर पे कार्यवाही करे @Uppolice
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: