---विज्ञापन---

Viral Video: लड़कियों ने बॉलिवुड गाने पर दिखाए ऐसे जोरदार मूव्स, फैन हुए यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल दो लड़कियों का डांस […]

---विज्ञापन---

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आज कल दो लड़कियों का डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में डांस कर रही दोनों लड़कियां कॉन्फिडेंट दिख रही हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच तालमेल भी गजब का है। पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखें…

---विज्ञापन---

ये दोनों बॉलीवुड मूवी ‘कपूर एंड सन्स’ के फेमस गाने ‘बुद्धू सा मन’ पर डांस कर रही हैं। दोनों के स्टेप्स और कोऑर्डिनेशन को मैच कर पाना काफी मुश्किल लग रहा है। महज 39 सेकेंड के इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग तो खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए और दोनों लड़कियों के तारीफों के पुल बांधने लगे।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि इनके वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी एंटरटेन किया। इतना ही नहीं इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। बहुत से लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोग अलग-अलग रिएक्शन्स देते दिखाई दिए।

First published on: Aug 04, 2022 01:07 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola