Viral Video: छात्राओं ने बुर्का पहनने का किया विरोध, जालिम अफसर ने पीठ पर बरसाए कोड़े

प्रदर्शन करती छात्राओं पर कोड़े बरसाए

प्रदर्शन करती छात्राओं पर कोड़े बरसाए

विज्ञापन

Viral Video: अफगानिस्तान से अकसर हिंसा की वीडियो वायरल होती हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कुछ छात्राओं पर कोड़े बरसाए जा रहें हैं।

विज्ञापन

घटना अफगानिस्तान के बदख्शां यूनिवर्सिटी की है। दरअसल, कुछ दिन पहले कॉलेज प्रशासन ने ऐसी छात्राओं को क्लास रूम से वापस भेज दिया था जिन्होंने बुर्का नहीं पहना था। इसके बाद छात्राओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

इसी कड़ी में छात्राएं कॉलेज गेट के बाहर शांतीपूर्ण प्रदर्शन कर रहीं थी। viral video में अंदर से एक तालिबानी अफसर आता हुआ दिख रहा है। आते ही उसने छात्राओं पर कोड़े बरसाने शुरू कर दिए। छात्राएं चीखती हुई इधर-उधर भागने लगी।

यह घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। viral video में छात्राएं भागती हुई नजर आ रहीं हैं। अफसर उनके पीछे दौड़ता हुआ उन्हें कोड़े मार रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार छात्राओं का कहना है कि बुर्का उन्हें जबरन पहनने के लिए कहा जा रहा है। जो राइट टु एजुकेशन के खिलाफ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ