Noida Girl Fight Viral Video : रील को लेकर जान जोखिम में डालते लोगों को देखा ही होगा, उनपर पुलिसिया कार्रवाई की खबरें भी आपने पढ़ी होगी। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो रही है। इस लड़ाई के पीछे हैरान करने वाली वजह है।
नोएडा में लड़कियों के बीच ‘WWE’ फाइट
जानकारी के अनुसार, मामला नोएडा के फेज 2 का है। चार लड़कियों के दो गुटों के बीच रील पर कमेंट को लेकर विवाद हुआ और यह विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। लड़कियों के बीच हुई ‘WWE’ फाइट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियां सड़क के किनारे एक दूसरे पर लात घूंसे बरसा रही हैं। पास में ही पुलिस का एक जवान भी खड़ा है लेकिन वह भी इन लड़कियों के आगे बेबस दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि पुलिस का जवाब थाने में इसकी जानकारी देकर महिला पुलिस को बुलाने की कोशिश कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि महासंग्राम युद्ध की यही पहचान, रील बनाने पर इस कलयुगी दुनिया में हो रहा महासंग्राम। एक ने लिखा कि अगर सरकार रील पर रोक लगा दे तो सबसे अच्छा रहता। एक ने लिखा कि इन रील बनाने वालों से अब हमें भगवान ही बचाएं।
एक अन्य ने लिखा कि अब लगता है इन रील बनाने वालों पर भी कोई नया कानून बनाना पड़ेगा सरकार को और ये कानून बेहद सख्त बनाना पड़ेगा। एक ने लिखा कि आजकल की जनरेशन को क्या हो गया है? ये रील बनाने के लिए जान जोखिम में डालते हैं और बीच सड़क पर मारपीट करते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines