GYM Viral Video : जिम करते वक्त थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जब जिम के दौरान लापरवाही से हादसा हो चुका है। राजस्थान की नेशनल लेवल की प्लेयर यष्टिका आचार्य के साथ जिम में वेट लिफ्टिंग के दौरान हादसा हो गया था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको गलती ना करने की सीख तो मिलेगी ही, लेकिन हंसी भी आ सकती है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां ट्रेडमिल पर दौड़ रही हैं। इसी बीच एक लड़की दौड़ना बंद कर उस पर उतरने की कोशिश करती है, लेकिन वह शायद भूल गई कि मशीन तो चल रही है। उसने जैसे ही उतरने की कोशिश की, वह गिर पड़ी। वह गिरी तो बगल में ट्रेडमिल पर दौड़ रही लड़की के साथ गिरी। इससे दोनों गिर पड़ीं।
लड़की की एक गलती से चार लोग गिरे
दोनों को बचाने के लिए एक अन्य लड़की उनके पास जाने लगी। वह ट्रेडमिल से ही नीचे कूद पड़ी। अचानक कूदने से वह भी गिर पड़ी। इसके साथ ही वहां मौजूद एक शख्स भी उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, उसका भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी गिर पड़ा। कुल चार लोग नीचे गिरे। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग ऐसी गलती ना करने की बात कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि यह वीडियो मजेदार है।
यहां देखें वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर गिरने वाली लड़की के सिर में चोट लग जाती या चोट ही कहीं गलत जगह लग जाती, तो मौत भी हो सकती थी। एक अन्य ने लिखा कि इसी तरह की घटनाओं से लोगों को सीखना चाहिए, वरना मामला गंभीर हो सकता है। एक अन्य ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद मेरी हंसी नहीं रुक रही है।
यह भी पढ़ें : अरे बाप रे! आइसक्रीम में मिला मरा हुआ सांप, खरीदने वाले के उड़ गए होश
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वीडियो मजाकिया भी है, लेकिन गंभीरता भी है। इस वीडियो से सीखने की जरूरत है कि जिम में मजाक और गलती की कोई जगह नहीं होती। एक अन्य ने लिखा कि जिम में गलती से आपकी ही नहीं, दूसरों की भी जान जा सकती है, इसलिए हमेशा सावधानी बरतें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines