सावधान! आपकी गर्लफ्रेंड भी भेज सकती है ऐसा तोहफा, बॉयफ्रेंड की हिल गई दुनिया, देखिए VIDEO

Viral Video: आपको किसी भी चीज को घर बैठे पाना है तो उसके लिए कई एप्स बनाए गए हैं। इसके जरिए आप ऑर्डर दीजिए और कुछ भी सामान किसी को भी भेज सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक अजब डिलीवरी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आ अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Viral Video
विज्ञापन

Viral Video: आप कई बार बाहर जाने से बचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। ऑनलाइन आपको खाना, पानी कपड़े सब कुछ मिल जाता है। लेकिन हाल ही में एक नई चीज की डिलीवरी होनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घर के सामने डिलीवरी वाला आकर रुकता है। इस दौरान बाहर आने वाले शख्स को उसका पार्सल देता है। इस पार्सल में खास बात ये थी कि वो कोई खाना या कपड़े नहीं बल्कि थप्पड़ थे।

इस वीडियो को देखकर लगता है कि इस डिलीवरी को एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए भेजा है। जिस तरह का वो सरप्राइज था उससे लड़के के होश ही उड़ गए। कुछ देर तक वो यकीन नहीं कर पा रहा था कि उसके साथ क्या हुआ है।

Advertisment

होश उड़ाने वाला गिफ्ट

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय घर के दरवाजे पर खड़ा है, जो किसी के बाहर आने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद लड़का अपने घर से बाहर आता है, डिलीवरी बॉय उसका नाम पूछता है और थप्पड़ों और लात घूंसो की बरसात कर देता है। अच्छे से पिटाई करने के बाद वो कागज में लिखे ऑर्डर को देखता है, जिसमें एक थप्पड़, दो लात दो लात घूंसे का ऑर्डर लिखा था। इस दौरान लड़का पिटाई की वजह पूछता है तो वो बताता है कि ये ऑर्डर आपकी गर्लफ्रेंड ने आपके लिए किया है। वो लड़के से कागज पर साइन कराता है और चला जाता है। वीडियो में लड़का पिटाई खाकर काफी हैरान दिख रहा है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो दीपिका नाम की यूजर ने पोस्ट किया है। गर्लफ्रेंड के इस अनौखे गिफ्ट पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट में एक ने लिखा कि मैं ही डिलीवरी करने गया था, उसने मुझे ही धो दिया। एक ने लिखा आज कल कुछ भी डिलीवर किया जा रहा है। तीसरा लिखता है ये सीन तो बहुत ही सही है। इस वीडियो को देखकर एक शख्स को अपनी चिंता सताने लगी, उसने लिखा कि बस मुझे कोई ऐसी डिलीवरी देने ना आए। इस वीडियो पर अब तक 44 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ