हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Viral Video: 'भूल भुलैया' फिल्म वाली 'मंजुलिका' के गेटअप में मेट्रो में दिखी युवती, यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक युवती विद्या बालन और अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूल भुलैया’ की कैरेक्टर मंजुलिका के गेटअप में दिख रही है। वायरल वीडियो मेट्रो के अंदर का है। कुछ लोग मंजुलिका के गेटअप में देखकर डर गए तो कुछ लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। वीडियो नोएडा सेक्टर 148 के मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है।

बता दें कि भूल भुलैया में विद्या बालन का निभाया गया मंजुलिका वाला कैरेक्टर काफी दमदार था। फिल्म के रिलीज होने के काफी दिनों बाद तक लोगों के दिमाग में मंजुलिका का किरदार याद रहा। जब हम बॉलीवुड में थ्रिलर या हॉरर फिल्मों के बारे में सोचते या फिर बात करते हैं तब मंजुलिका का जिक्र होता है।

अब सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मंजुलिका बनकर मेट्रो में बैठे लोगों से मजाक करती नजर आ रही है। वीडियो में आप मंजुलिका के वेश में युवती को मेट्रो के डिब्बे में टहलते हुए देख सकते हैं। पूरे चेहरे पर बिखरे बालों और मेकअप से वह डिब्बे में बैठे लोगों को डराना चाहती थी।

वीडियो में कुछ लोग मंजुलिका से एक्टिंग से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अगर उसने इस एक्टिंग को किसी थियेटर में मंच पर किया होता, तो वह एक अच्छी अभिनेत्री होती। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं सोच रहा हूं कि वह सुरक्षा जांच से कैसे बच गईं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें