Viral Video: लोग लोकप्रिय ट्रेंडिंग गानों पर खूब वीडियो बना रहे हैं और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रील के रूप में डाल रहे हैं, जो इन दिनों काफी आम है।…और ज्यादातर समय, इन रीलों में, हम देखते हैं कि वह एक्ट भरे बाजार व लोगों की भीड़ के बीच किया जा रहा है। ऐसे में पीछे आते जाते लोगों के रिएक्शन भी दर्ज हो जाते हैं। अब वैसे ही बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट हिट बेशरम रंग (Besharam Rang) पर एक लड़की का डांस करने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो क्लिप को सहेली रुद्र नाम की कोलकाता की एक वीडियो क्रिएटर/इन्फ्लुएंसर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया, ‘पब्लिक रिएक्शन’। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वायरल हो रहे छोटे वीडियो क्लिप में, लड़की को काली जेकेट पहने लोगों के बीच भीड़ भरे बाजार के बीच डांस करते हुए देखा जा सकता है। लड़की अच्छे से लिप-सिंक करती है और शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान के बेशरम रंग गाने पर डांस करती है। लड़की का डांस जारी रहता है, लेकिन आस पास मौजूद लोग देख कर अलग-अलग रिएक्ट करते हैं।
वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का ध्यान खींचा। जहां कुछ यूजर्स ने लड़की का मजाक उड़ाया, वहीं कुछ ने लड़की के साहसी कदम को सराहा। एक यूजर ने लिखा, ‘दूसरों को भूल जाओ, बस जो आपको खुश करे वह करो।’
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines