अरे ये क्या! ऑफिस से घर जा रहे लोगों के बीच अचानक बेली डांस करने लगी लड़की, नहीं हटा पाए नजर

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई की आइकॉनिक इमारत बृहन्मुंबई नगर पालिका के बाहर बेली डांस कर रही है। वीडियो देखकर कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ विरोध कर रहे हैं।

Girl Dance Viral Video
विज्ञापन

Viral Video : डांस कर फेमस होने की चाहत कई लोगों को है। कुछ लोग अपने टैलेंट के दम पर लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं तो कुछ पब्लिक प्लेस पर उल्टी-सीधी हरकतें करते हैं। मुंबई के रेलवे स्टेशन और ट्रेन में डांस करने वाली दो लड़कियों पर RPF ने कार्रवाई की और माफीनामे का वीडियो शेयर करवाया। अब एक लड़की स्टेशन पर नहीं बल्कि मुंबई के आइकॉनिक इमारत बृहन्मुंबई नगर पालिका की इमारत के पास डांस करती दिखाई दी।

बताया जा रहा है कि वीडियो बृहन्मुंबई नगर पालिका की इमारत के पास का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की उस जगह पर डांस कर रही है, जहां से लगातार लोग आ जा रहे हैं। लड़की के बेली डांस को देखकर कई लोग हैरान रह गए। वहीं कुछ नाराज दिखाई दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भी कुछ लोगों ने तारीफ की तो कुछ का कहना है कि पब्लिक प्लेस पर इस तरह के डांस ठीक नहीं लगते।

Advertisment

खूब वायरल हो रहा है वीडियो

वीडियो को aliyamirja_dancer नाम के अकाउंट से शेयर किया है, इस वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक किया है। अकाउंट चेक करने पर पता चला कि अधिकतर वीडियो पब्लिक प्लेस पर रिकॉर्ड किया गया है और लोगों के रिएक्शन को दिखाने की कोशिश की गई है। अब इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aliya (@aliyamirja_dancer)

लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि डांस करने में इस लड़की को कोई शर्म नहीं आती है, इससे कहीं भी डांस करने के लिए कह दो। एक ने अन्य ने लिखा कि डांस तो ठीक है लेकिन ये लोगों को परेशान करके क्यों कर रही है? वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आने जाने वालों को दिक्कत हो रही है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह के डांस आप अपने घर में करो, मेरे सामने करते दिखे तो पिटाई हो जाएगी।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर मेरे रास्ते में कोई इस तरह डांस करता दिख जाए तो शायद मैं बर्दाश्त ना कर पाऊं, वहीं पर थप्पड़ों की बारिश कर दूंगा । एक अन्य ने लिखा कि रील के चक्कर में आज कल लोग कुछ भी करने को तैयार हैं, आज हमारा समाज कहां जा रहा है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ