Viral Video: अब कोई भी कार्यक्रम हो, हम तुरंत वहां की गतिविधियों को अपने फोन में कैप्चर करने के लिए उतावले रहते हैं। वहीं, अगर किसी शादी में बढ़िया डांस देखने को मिल जाए तो क्या ही कहने। अगर हमें कुछ अच्छे क्षण मिल जाते हैं, तो हम उन्हें तुरंत सोशल मीडिया पर डालने के लिए पागल रहते हैं। ऐसे ही अब एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जो किसी शादी के बीच का ही है। उसमें जिस हिसाब से कैप्शन दिया गया है उसके मुताबिक, डांस फ्लोर पर एक लड़की अपनी बहन के देवर संग केमिस्ट्री दिखा रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दोनों में एक अच्छी केमिस्ट्री दिख रही है।
वीडियो में लड़की और लड़के को दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लगा कि जैसे उन्होंने शादी के लिए अपने डांस को पहले से ही प्रिपेयर करके रखा हो। दोनों जोड़े में अच्छा डांस करते दिखे और जैसे रणबीर कपूर व दीपिका पादुकोण ने असल गाने में स्टेप किए थे, वे भी वैसे ही करते नजर आए।
वीडियो पर लिखा था ये कैप्शन
वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @shaadiii_byaah पर इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया, ‘मैं और वो।’ वीडियो पर एक टेक्स्ट ओवरले में लिखा है, ‘Pov: Me and my didi’s devar in her wedding.’ वीडियो का क्रेडिट इंस्टा हैंडल @bear_ly_loving को दिया गया है।
लड़के ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है जबकि महिला ने फ्लोर लेंथ सूट पहन रखा है। जिस गाने पर वे डांस कर रहे होते हैं वह ‘ये जवानी है दीवानी’ का है। उनके इस वीडियो को लोगों का बहुत प्रेम मिल रहा है। इस वीडियो को पिछले महीने शेयर किया गया था और इसे अब मिलियन में लोग देख चुके हैं। लाखों लाइक मिले हैं।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
15 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
18 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
19 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines