हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video : काजीरंगा में गैंडों के झुंड के सामने सफारी जीप से गिरी महिला, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Kaziranga National Park : काजीरंगा नेशनल पार्क में एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक बच्ची अपनी मां के साथ गैंडे के सामने गिर पड़ी और फिर…

विज्ञापन

Kaziranga National Park : असम के काजीरंगा नेशनल पार्क का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सफारी जीप पर सवार लोग गैंडों के झुंड के पास हैं। सड़क पर गैंडे खड़े हैं और कई जिप्सी वहां मौजूद हैं। इसी बीच एक जिप्सी जब वहां से गुजरने लगी तो एक महिला और उसकी बेटी जीप से नीचे गिर गई। इसके बाद तो सभी की चीख निकल गई।

असम में काजीरंगा नेशनल पार्क में सींग वाले गैंडों की संख्या अधिक है। बड़ी संख्या में लोग इस नेशनल पार्क में घूमने के लिए जाते हैं और जहां कई जानवर देखने को मिलते हैं। इसी नेशनल पार्क में 6 जनवरी को चौंकाने वाली घटना हुई। जब सफारी जीप पर सवार होकर पर्यटक जानवरों को देख रहे थे, तभी गैंडों के झुंड के पास एक महिला और उसकी बेटी गिर पड़ी।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटकों से भरी कई जीप आसपास खड़ी हैं। गैंडा पार्क के अंदर एक जीप के पीछे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में पर्यटकों से भरी जीपें दाईं ओर मुड़ने की तैयारी कर रही हैं। जैसे ही गैंडे सड़क से हटे तो दो जीप तेजी से वहां से निकलने लगीं। इसी बीच एक छोटी लड़की और उसकी मां जमीन पर गिर पड़ी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : मेरठ के OYO होटल अनमैरिड कपल्स को क्यों नहीं देंगे एंट्री? अधिकारियों ने बताई ये वजह

जमीन पर गिरते ही दोनों की चीख निकल गई और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। इतने में एक और गैंडा आक्रामक तरीके से पर्यटकों की गाड़ी की तरफ आने लगा। गुस्से में पैर पटकते गैंडे को देखकर तीसरी जीप पीछे हट जाती है। गनीमत रही कि बच्ची और उसकी मां की जान बच गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों गैंडे के पास आने से पहले जीप में चढ़ने में कामयाब रहे। यह घटना कथित तौर पर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के बागोरी रेंज में हुई है। इस घटना का वीडियो एक पर्यटक ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सफारी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola