Viral Video: अपने फोन में रोज कई ऐसे वीडियो आते होंगे, जिसको देखकर आप हंसे बिना नहीं रह सकते। सफर करते समय मेट्रो में लड़ाई हो या ‘कहां जगह है बहुत जगह है’ जैसे वीडियो हों। ये ऐसे वीडियो होते हैं जो कुछ सेकेंड में आपके चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। इन दिनों जो एक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स की खैनी को लेकर दीवानगी देखी जा सकती है। दरअसल, वीडियो में प्लेन के दरवाजे पर खड़ा शख्स अपनी खैनी बनाकर खाता दिख रहा है।
सफर के दौरान लोगों के अलग बर्ताव के वीडियो वायरल होते हैं जिसमें कई तरह के जोक्स भी चलते हैं। कुछ ऐसी हरकतें होती हैं जो बस या ट्रेन में तो होते आसानी से दिख जाती हैं। वहीं इस तरह की हरकतें अगर प्लेन में हो जाएं तो थोड़ा अजीब लगता है।
ये भी पढ़ें… कौन था अपनी ही बेटी से निकाह करने वाला बादशाह? आखिरी समय में बेटे ने ही बेड़ियों में जकड़ा!
प्लेन में दिखा खैनी का क्रेज
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि एक प्लेन जाने के लिए तैयार खड़ा है। जिसके दरवाजे पर एक शख्स खड़ा दिख रहा है। पहले तो उसके हाथ को देखकर समझ नहीं आता कि आखिर वो क्या कर रहा है। लेकिन कुछ ही समय में समझ आता है कि वो सफर करने से पहले अपनी खैनी तैयार कर रहा है। इस दौरान देखा जा सकता है कि उसको ये हरकत करते नीचे खड़े कुछ स्टाफ के मेंबर भी देख रहे होते हैं। इस वीडियो को शेयर करने वाले ने इसको कैप्शन देते हुए लिखा कि अच्छे खासे प्राइवेट जेट को ऑटो बना दिया। शख्स को इसके लिए स्टाफ की एक महिला आकर कुछ कहती है जिसके बाद वो अंदर जाता है।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो पर लगातार यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, तो 2800 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा मुंह में रजनीगंधा, कदमों में दुनिया, तो दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि, का हो, का हाल बात, ठीक बना ना? एक ने पूछा कि भाई थूकेगा कहां पर? एक ने लिखा खैनी की तलब वो क्या जाने मेहंदी बाबू जिन्होंने कभी खाई नहीं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines